रविवार, 16 अगस्त 2009

रतलाम वीओई न्यूज़ ब्रिज हादसा (JAORA) १६.०८.०९

रतलाम जावरा के बीच बन रहे फोरलेन पर एक निर्माणाधिन ओवर ब्रीज के ढहने से चार मजदूरो की मोत हो गई। शनिवार शाम को हुए इस हादसे के समय ब्रीज के आसपास काम कर रहे थे इस दोरान अचानक ब्रीज का एक हिस्सा आ गिरा जिससे वहां मोके पर ही चार मजदुरो की मोत हो गई है। घटना की सुचना मिलने पर कलेक्टर सहित सभी आलाधिकारी मोके पर पहुंचे ओर मशीनो के सहारे मृत मजदुरो के शवो को निकाला गया। 6 अन्य मजदुरो भी घायल हुए है। जावरा विधायक ने घटना के पिछे गहरी तकनिकी खामी को बताया है वहीं ब्रीज बनाने वाली कंपनी ने मृतको को 2-2 लाख ओर घायलो को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। इस घटना के बाद निर्माण कंपनी की लापरवाही साफ दिखाई देती है ओर प्रशासन भी कंपनी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करने तैयारी भी चल रही है।
REPORTER -- NARENDRA JOSHI 9425927366
CAMERAMAN-- ARVIND GOSWAMI 9406686588
RATLAM (MP)

Read more...

रतलाम वीओई न्यूज़_१५.०८.०९स्वतंत्रता दिवस की 62 वी वर्षगांठ


स्वतंत्रता दिवस की 62 वी वर्षगांठ पर रतलाम वासियो मे भी जोश देखने को मिला। यहां के नेहरु स्टडीयम कलेक्टर महेन्द्र ज्ञानी तीरंगा फहराया ओर परेड की सलामी ली। इस मोके पर स्कुली बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत कीये। सुबह हुई तेज बारीश का आजादी का जश्न मना रहे शहर वासियो पर नही पड़ा ओर बड़ी संख्या मे लोगो की भीड़ नेहरु स्टेडीयम पर जुटी। कई सामाजिक संस्थाओ ने रैली निकालकर आजादी के लिये बलीदान देने वाले वीर पुरुषो को श्रद्धांजली दी।
REPORTER -- NARENDRA JOSHI 9405927366
CAMERAMAN-- ARVIND GOSWAMI 940666588
RATLAM (MP)

Read more...

सोमवार, 3 अगस्त 2009

रतलाम वीओई न्यूज़_ भतीजी से शादी करने की कोशिश १.०८.२००९


रतलाम मे सामाजिक रिश्तो को शर्मसार करने वाले एक मामले का खुलासा हुआ है। एक चाचा ने अपने भाई से बदला लेने के लिये अपनी भतीजी को ही बहला फुसलाकर उससे शादी करने की कोशीश की लेकिन शादी के पहले ही दोनो को पुलिस ने गिरफ्त मे ले लिया। पुलिस की गिरफ्त मे मुंह छिपा रहे इस शख्स के कारनामे ने मर्यादा ओर सामाजिक रिश्तो की सीमाएं लांघ दी है। ज्ञानसिंह नाम के इस युवक ने अपनी भतीजी से शादी की तैयारी कर ली थी ओर इसी के लिये वो भतीजी को लेकर पिछले 20 दिनो से फरार था। बाद मे शादी करने के प्रयास मे दोनो को पुलिस ने वकील के घर से गिरफ्तार कर लिया । दरअसल ज्ञानसिंह अपने मोसेरे भाई की सगाई टुटने के लिए अपने चचेरे भाई ओऱ लड़की के पिता किशोरसिंह को जिम्मेदार मानता था ओर दो महीने मे इसका बदला लेने की धमकी ज्ञानसिंह ने दी थी। खास बात यह है कि ज्ञानसिंह पहले से ही शादीशुदा था इसके बावजुद भी उसने अपनी भतीजी को बहला फुसलाया ओर उसे भगा ले गया । पुलिस ने आरोपी ज्ञानसिंह के खिलाफ अपहरण ओर अन्य धाराओ मे मामला दर्ज किया है। गिरफ्त मे आने के बाद आरोपी ज्ञानसिंह इस रिश्ते को लेकर अपनी मान रहा है लेकिन उसके इस कदम ने आधुनिक युग मे सामाजिक रिश्तो कि नींव जरुर हिला दी है।
REPORTER -- NARENDRA JOSHI 9405927366
CAMERAMAN-- ARVIND GOSWAMI 940666588
RATLAM (MP)

Read more...

गुरुवार, 30 जुलाई 2009

रतलाम वीओई न्यूज़_सट्टेबाज गिरफ्तार २९.०७.२००९


रतलाम पुलिस ने सटोरियो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियो को दो लाख की नगद राशि के साथ गिरफ्तार किया है। लंबे समय से रतलाम मे बड़े पैमाने पर सट्टा जुआ संचालित होने की खबरे मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार देर रात राम मोहल्ले ईलाके मे दबीश देकर वहां से सट्टा व्यवसाय संचालित कर रहे अमित जैन ओर उसके दो साथियो को रंगे हाथो पकड़ा। यहा से पुलिस ने दो लाख रुपये की नगद राशि भी बरामद की जो की अब तक की सट्टा कार्रवाईयो मे बरामद की सर्वाधिक रकम है। कार्रवाई के दोरान आरोपियो का एक साथी भागने मे कामयाब हो गया। पुलिस ने इन सटोरियो से 11 मोबाईल भी बरामद कीये। इस घटना से सट्टा जुआ करने वालो मे हड़ंकंप मच गया।
REPORTER -- NARENDRA JOSHI 9425927366
CAMERA MAN -- ARVIND GOSWAMI 9406686588
RATLAM(MP)

Read more...

बुधवार, 15 जुलाई 2009

रतलाम वीओई न्यूज़ एमएमएस_रतलाम १४-०७-२००९


मोबाईल के जरीये अश्लील एमएमएस बनाने की संस्कृति अब महानगरो से होती हुई अब ग्रामीण ईलाको तक पहुंच चुकी है। रतलाम के रियावन ग्राम मे 6 युवको ने एक युवती के साथ बलात्कार किया ओर बाद मे उसका अश्लील एमएमएस बनाकर मोबाईल के जरीये पुरे ईलाके मे फैला दिया। पुलिस अब पीड़ीता की शिकायत पर आरोपी युवको की तलाश कर रही है। रतलाम के रियावन गांव मे रहने वाली एक गरीब युवती अनीता को गांव के ही कुछ युवको ने नशीला पदार्थ खिलाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद आरोपीयो ने सामुहिक बलात्कार के बाद युवती के अश्लिल फोटो भी खिंचे ओर उसका अश्लिल एमएमएस बनाकर पुरे ईलाके के मोबाईल पर भेज दिया। इस घटना से अनीता ओर उसके परिजनो की जमकर बदनामी हुई। पिड़ीत युवती ने मामले की शिकायत पुलिस मे दर्ज कर न्याय की मांग की है। आरोपियो ने सामुहिक बलात्कार के बाद युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। रतलाम ओर आसपास के ईलाको मे युवती के एमएमएस मोबाईल पर आने से युवती के परिजन भी दुखी है ओर दोषियो को सजा दिलाने की बात कह रहे है। पुलिस ने भी पिड़ीता की शिकायत के बाद आरोपियो के खिलाफ बलात्कार ओर आईटी एक्ट मे मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच मे घटना स्थल से कुछ आपत्तीजनक किताबें भी पुलिस को मिली है। पुलिस कार्रवाई शुरु होने बाद से ही ईलाके से सभी 6 आरोपी फरार है ओर उनके घरो पर ताला डला है। इन आरोपियो को तो पुलिस देर सवेर गिरफ्त मे ले ही लेगी लेकिन इस पुरे स्केण्डल ने साफ कर दिया है कि आधुनिक युग मे तकनीक का दुरुपयोग महानगरो ओर ग्रामीण ईलाको मे समान रुप से हो रहा है।
REPORTER-- NARENDRA JOSHI 9425927366
CAMERAMAN-- ARVIND GOSWAMI 9406686588
RATLAM (MP)

Read more...

रतलाम वीओई न्यूज़_स्कुल पर ताला_१४.०७.२००९


स्कुली छात्राओं के साथ अश्लिल हरकत होने से नाराज परिजनो ने रतलाम के शिवपुर मे स्कुल सहित पंचायत भवन पर ताला जड़ दिया ओर जमकर हंगामा मचाया। परिजनो ने आरोपियो कि गिरफ्तारी नही होने पर तालाबंदी जारी रखी जिसे बाद मे मोके पर पहुंचे प्रशासन के अधिकारियो ने खुलवाये। लाम के शिवपुर मे मिडील स्कुल मे पढ़ने आने वाली छात्राओं के साथ ईलाके के ही कुछ युवको ने अश्लिल हरकते कि थी जिसकी सुचना मिलने पर छात्राओं के परिजन स्कुल पहुंचे ओर मेन गेट पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शित किया। उनकी मांग यह थी कि आरोपियो को तत्काल कार्रवाई कर गिरफ्तार किया जाये। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी सहित तेहसीलदार ओर पुलिस भी मोके पर पहुंची ओर ग्रामीणो को समझाईश दी लेकिन उसका कोई असर नही हुआ। पुलिस ने इसके बाद आरोपी युवको को तत्काल हिरासत मे लिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि आरोपी युवक इसे साजीश बताते हुए अपने आप को निर्दोष बता रहे है। आरोपीयो की तत्काल गिरफ्तारी के बाद फिलहाल मामला शांत हो गया है लेकिन इस ईलाके मे कई बार ऐसे ही मामलो मे बड़ी वारदाते हो चुकी है। ऐसे मे छात्राओ के परिजन भी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतीत है।
REPORTER -- NARENDRA JOSHI 9425927366
CAMERA MAN -- ARVIND GOSWAMI 9406686588
RATLAM (MP)

Read more...

रविवार, 28 जून 2009

रतलाम वीओई न्यूज़_ चौकी पर हमला २८.०६.०९


रतलाम के केलकच्छ मे आदिवासियों ने पुलिस चोकी पर हमला बोलकर जमकर तोड़फोड़ की ओर पुलिसकर्मीयो को पीट पीटकर घायल कर दिया। केलकच्छ मे 10 जुन को ट्रेक्टर से हुई दुर्घटना मे दो लोगो की मोत हो गई थी ओर मृतक आदिवासी के परिजनो ने ट्रेक्टर चालक से मुआवजे के रुप मे दस लाख रुपयो की मांग कर रहे थे। इस बात को लेकर केलकच्छ के भोई समाज ओर आदिवासीयो मे झड़प हूई जिसने बाद मे बड़ा रुप ले लिया। आसपास के गांव से आए हथियारों से लेस लगभग 250-300 आदिवासियो ने गांव मे जमकर तोड़फोड़ की जिसमे पुलिस चोकी को भी नही छोड़ा। ड्युटी पर तैनात पुलिसकर्मीयो की जमकर पिटाई की गई जिसमे एक हेड कांस्टेबल सहित तीन जवान घायल हो गये। मामले की सुचना मिलने पर रतलाम से भारी पुलिस बल मोके पर भेजा गया ओर कलेक्टर एसपी भी केलकच्छ पहुंचे। रात आठ बजे के करीब आरोपियो को पकड़ने के लिये दी गई दबीश मे दोबारा पुलिस पर पथराव हुआ जिससे कई पुलिस वाहनो के शीशे फुट गये। इस घटना के बाद पुरे केलकच्छ मे दहशत का माहोल है।
REPORTER -- NARENDRA JOSHI-9425927366
CAMERAMAN -- ARVIND GOSWAMI - 9406686588
RATLAM (MP)

Read more...

बुधवार, 24 जून 2009

रतलाम वीओई न्यूज़_भूरिया की स्वागत रैली में मारपीट २३.०६.०९


रतलाम मे केन्द्रीय केबीनेट मंत्री कांतिलाल भूरिया की स्वागत रैली मे कांग्रेस के दो गुटो मे हुई झड़प मे रात होते होते खुनी रंग ले लिया। सोमवार रात को सांसद प्रतिनिधी पर भी हमला हुआ जिससे कांग्रेस के दुसरे गुट से जोड़कर देखा जा रहा है। रतलाम लोकसभा सीट से लगातार चोथी बार जीतकर केन्द्र मे केबीनेट मंत्री बने कांतिलाल भूरिया सोमवार को रतलाम पहुंचे थे जनता का आभार प्रकट करने लेकिन उनके स्वागत मे आयोजित रैली मे कांग्रेस के दो गुटो मे जमकर मारपीट हुई। यहां मोचीपुरा ईलाके मे वरिष्ट कांग्रेस नेती खुर्शीद अनवर के साथ कुछ लोगो ने मारपीट की तो रात 10 बजे दुसरे गुट के नेता ओर सासंद प्रतिनिधी प्रमोद गुगालीया पर कुछ लोगो ने हथियारो से हमला बोल दिया जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गये। गुगालिया ने आरोप लगाया कि यह हमला खुर्शीद अनवर के समर्थको ने किया है। विधानसभा मे कांग्रेस की टिकीट से चुनाव लड़े प्रमोद गुगालीया को जबरदस्त सेबोटेज का सामना करना पड़ रहा था ओर वे लगातार सेबोटेज करने वालो पर कार्यवाई करने की मांग कर रहे थे लेकिन लोकसभा चुनाव मे कांतिलाल भूरिया ने चुनाव की कमान खुर्शीद अनवर गुट के हाथ मे सोप दि जिसके बाद दोनो गुटो मे आमने सामने की लड़ाई शुरु हो गई। पुलिस ने इस मामले मे गुगालिया की शिकायत पर आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरु कर दी है। गुटबाजी की भेंट चढ़ी स्वागत रैली मे हुई इस घटना की गुंज लंबे समय रतलाम के राजनितिक गलीयारो मे सुनाई देगी ओर इसका असर नगर निगम चुनाव पर भी दिखेगा। देखना यह है कि कांग्रेस संगठन ओर खुद कांतिलाल भूरिया इस लड़ाई कैसे ओर किस तरह से खत्म करा पाते है।
REPORTER---- NARENDRA JOSHI 9425927366
CAMERA MAN-- ARVIND GOSWAMI 9406686588
RATLAM (MP)

Read more...

मंगलवार, 23 जून 2009

रतलाम वीओई न्यूज़_ मासूम की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ २२.०६.२००९


दवा के नाम पर दी गई शराब से एक मासुम बच्चे की जिदंगी ओर भविष्य दोनो ही दांव पर लग गया है। रतलाम मे तीन साल के मासुम बालक श्रीराम को दुध पीने की उम्र मे ही शराब की लत लग गई है। रतलाम के दंतोड़ीया गांव मे रहने वाला तीन साल का श्रीराम अपने घरवालो से दुध की जगह शराब मांगता है ओर बिस्कीट के बदले उसके पास रहते है पान मसाला। छोटी सी उम्र मे लगी शराबखोरी की इस लत ने श्रीराम ओर उसके परिवार वालो को परेशान कर दिया। आलम यह है कि शराब नही मिलने पर श्रीराम पुरा घर सिर पर उठा लेता है। ओर परिजनो को मजबूरी मे ही उसे शराब पिलाना पड़ता है। REPORTER---- NARENDRA JOSHI 9425927366
CAMERA MAN-- ARVIND GOSWAMI 9406686588
RATLAM (MP)

Read more...

रतलाम वीओई न्यूज़_ भूरिया की रैली में मारपीट २२.०६.२००९


केन्द्र सरकार मे केबीनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार रतलाम पहुंचे कांतिलाल भूरिया की स्वागत रैली मे जमकर लात घुंसे चले। रेली मे कांग्रेस के दो गुटो मे हुई झड़प इतनी बढ़ गई थी कि भूरिया को कई जगह से बिना स्वागत कराये ही आगे जाना पड़ा। गोरतलब है कि लोकसभा चुनाव मे रतलाम से भाजपा को मात्र तीन हजार वोटो की बढ़त मिली थी जबकि इससे पहले विधानसभा चुनाव मे यहा कांग्रेस की जमानत जप्त हो गई थी। लोकसभा चुनाव मे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खुर्शीद अनवर को इस बात श्रेय मिल रहा था यही वजह है कि उनके पुराने प्रतिद्वंदी गुट एवं सासंद प्रतिनिधि प्रमोद गुगालीया के समर्थको के उनकी झड़प पुरी रैली मे चलती रही। बाद मे कांतिलाल भूरिया ने इसे पार्टी का आंतरिक मामला बताते हुए माहोल को ठंडा करने की कोशीश की।
REPORTER---- NARENDRA JOSHI 9425927366
CAMERA MAN-- ARVIND GOSWAMI 9406686588
RATLAM (MP)

Read more...

मंगलवार, 16 जून 2009

रतलाम वीओई न्यूज़_ म्यूजिकल फाऊंटेन बना सियासी अखाडा १५.०६.२००९


तमाम राजनिती ओर गुटबाजीयो के बीच रतलाम मे म्यूजिकल फाऊंटेन जनता के लिए खोल दिया गया है। संगीत की लहरीयो पर पानी की बूंदे नाची तो सभी झुम उठे लेकिन इस मोके पर हुई गुटबाजी ने एक बार फिर माहोल मे कड़वाहट घोल दी है। रतलाम के कालिका माता प्रागंण मे लगभग 36 लाख की लागत का म्यूजिकल फाऊंटेन नगर निगम ओर विधायक निधि से बना है जिसमे हिम्मत कोठारी ने अपने विधायक काल मे 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की थी,लेकिन भाजपा की अंधरुनी गुटबाजी के चलते तत्कालिन विधायक एवं पुर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी को कार्यक्रम मे नही बुलाया गया। जिसके बाद पुरा कार्यक्रम गुटबाजी की भेंट चढ़ गया। मंत्री बीसेन भी कार्यक्रम के अंतिम समय मे पहुंचे और बिना भाषण दिये ही शुभारंभ कर डाला। हालाकिं गुटबाजी को लेकर उन्होने भी आत्म मुल्याकंन की बात कह दी। रतलाम नगर निगम मे महापोर आशा मोर्य ओर पुर्व गृहमंत्री के बीच चल रही लड़ाई कोई नई बात नही है यही वजह है कि कोठारी समर्थको ने अपने नेता को कार्यक्रम मे नही बुलाने पर अगले ही दिन शनिवार को भजन संध्या का आयोजन कर म्यूजिकल फाऊंटेन मे हिम्मत कोठारी की भूमिका को लोगो के सामने रखने की कोशिश की। कोठारी ने इस कार्यक्रम को माता की आराधना बताया । लोगो ने फाऊंटेन और भजन संध्या दोनो का मजा लिया लेकिन गुटबाजी को लेकर शहर के विकास पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव पर चिंता भी जाहीर की। दिनभर के तनाव और काम के बोझ से निजात पाने के लिए बगीचे मे का मजा लेने पहुंचने वाले लोगो के लिए म्यूजिकल फाऊंटेन सुकुन देने वाला होगा लेकिन लगातार हो रही गुटबाजी के चलते यह देखना दिलचस्प होगा की यह फाऊंटेन कितने समय तक नियमीत रुप से चल पाता है।
REPORTER --- NARENDRA JOSHI- 9425927366
CAMERA MAN -- ARVIND GOSWAMI 9406686588
RATLAM (MP)

Read more...

मंगलवार, 9 जून 2009

रतलाम वीओई न्यूज़_बाप की दी बेटे ने सुपारी ०८-०६-०९



रतलाम मे एक कलयुगी बेटे ने ऐशोआराम की जिंदगी बीताने और कर्जा चुकाने के लिए अपने ही पिता की सुपारी देकर हत्या करवा दी। पुलिस ने आरोपी बेटे ओर हत्या की सुपारी लेने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। रतलाम-धानासुता रोड़ पर 22 मई को पुलिस को एक बुजुर्ग की लाश पड़ी हुई मिली थी जिसकी पहचान प्रकाशचंद मांडोत के रुप मे हुई थी। प्रकाशचंद अपने घर से बैंक जाने के लिए निकला था लेकिन वापस नही आ पाया। पुलिस ने जब हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु की तो पता चला कि मृतक प्रकाशचंद का लड़का भावेश गलत आदतो का शिकार है ओर कई बार घर से पैसा भी चुरा चुका है। भावेश का साथी जगदीश गायरी की भी सजायाप्ता अपराधी था।ओर घटना वाले दिन दोनो के बीच 18 बार बात हुई थी । पुलिस ने दोनो को हिरासत मे लेकर पुछताछ की तो हत्या का राज सामने आ गया। मृतक प्रकाशंचंद के लड़के भावेश ने अपने पिता की पुरी दोलत पाने के लिए जगदीश को पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी ओर जगदीश ने अपने एक साथी के साथ मिलकर 21 मई को प्रकाशचंद की हत्या कर दी लेकिन पुलिस की जांच मे तीनो आरोपी गिरफ्त मे आ गये। दोलत की चाहत इंसान को अंधा बना देती है। इसी अंधेपन मे कलयुगी बेटे ने अपने बाप की हत्या करवा दी लेकिन दोलत के नशे मे अब तीनो को सलाखो को पिछे भी पहुंचा दिया है।

REPORER - NARENDRA JOSHI 9425927366
CAMERA MAN - ARVIND GOSWAMI 9406686588
RATLAM MP

Read more...

गुरुवार, 4 जून 2009

रतलाम वीओई न्यूज़_कब्जे में कार_०४.०६.०९


रतलाम नगर निगम मे महापोर गुट और निगमायुक्त के बीच चल रही तनातनी अब खुलकर सामने आ गई है। नगर निगम मे स्वास्थ्य समिति प्रभारी पार्षद अरुण राव ने मंगलवार को आयुक्त की कार को अपने कब्जे मे ले लिया जिसकी वजह से निगम आयुक्त बे-कार हो गये। रतलाम नगर निगम मे चार सालो मे चार आयुक्त बदले जा चुके है लेकिन किसी की भी पटरी महापोर आशा मोर्य ओर उनके समर्थक पार्षदो से नही बैठी। पार्षद अरुण राव ने निगम आयुक्त को मिली कार मंगलवार को अपने कब्जे मे ले ली ओर ड्रायवर को चलता कर दिया। इस घटना से घबराये ड्रायवर ने आयुक्त को पुरे मामले की जानकारी दी तो बदले मे आयुक्त ने कार की पुरी जिम्मेदारी ड्रायवर पर डालते हुए उसके खिलाफ कार्यवाई करने की बात कह दी जिससे ड्रायवर भी परेशान है।
REPORTER --- NARENDRA JOSHI 9425927366
CAMERAMAN -- ARVIND GOSWAMI 9406686588
RATLAM (MP)

Read more...

रविवार, 31 मई 2009

रतलाम वीओआई न्यूज मां के अवैध संबंधो दो प्रेमीयो की हत्या की साजीश



रतलाम पुलिस ने एक ऐसे युवक को पकड़ा है जो अपनी मां के अवैध संबंधो को लेकर मिलने वाली प्रताड़ना से तंग आकर मां सहित उसके प्रेमी को मोत के घाट उतारने के लिए हथियार जुटाने की कोशीश कर रहा था जावरा निवासी असलम अपनी मां के अवैध संबंधो के चलते सामाजिक उपेक्षा का शिकार हो रहा था। इसके चलते उसने अपनी मां और उसके दो प्रेमीयो को मोत के घाट उतारने की योजना बनाई। इस योजना को अंजाम देने के लिए असलम रतलाम आया ओर रिवाल्वर खरीदने के लिए कुछ लोगो से संपर्क साधा लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गई ओर असलम और उसका दोस्त अल्लारख्खा पुलिस के हत्थे चढ़ गये।
REPORTER ---- NARENDRA JOSHI 9425927366
CAMERA MAN--- ARVIND GOSWAMI 9406686588
RATLAM (MP)

Read more...

रतलाम वीओआई न्यूज डाक्टर की पिटाई के मामले गिरफ्तार


रतलाम के बालचिकित्सालय मे 12 मई को तीन साल की बच्ची के मोत के बाद हुई डाक्टर की पिटाई के मामले मे पुलिस ने आज भाजपा पार्षद सहित तीन अन्य आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश कीया जहां से न्यायालय ने आरोपियो की जमानत अर्जी खारीज करते हुऐ उन्हे जैल भेज दिया गया। इस घटना मे कुल सात आऱोपी है जिनमे से तीन की जमानत हो चुकी है। जैल भेजे गये आरोपियो मे बीजेपी पार्षद देवशंकर पाण्डे,विधायक प्रतिनिधी चंद्रप्रकाश व्यास सहित सलीम और प्रणव शामील है। इस घटना के बाद डाक्टरो मे काफी गुस्सा था और आरोपियो की गिरफ्तारी को लेकर एक दिन की हड़ताल भी की गई थी।
REPORTER ---- NARENDRA JOSHI 9425927366
CAMERA MAN--- ARVIND GOSWAMI 9406686588
RATLAM (MP)

Read more...

शनिवार, 30 मई 2009

रतलाम वीओई न्यूज़ कराते १९.०२.०९


पांचवी डब्ल्यु के अंतर्राष्ट्रीय कराटे स्पर्धा मे रतलाम के 12 खिलाड़ीयो का चयन भारतीय टीम मे किया गया है। इस चयन के बाद रतलाम वासियो की खुशी का ठीकाना नही रहा है। अब सबको उम्मीद है कि रतलाम का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी चमकेगा। कहते है कि प्रतिभाए परिचय की मोहताज नही होती है। रतलाम के 12 खिलाड़ीयो का भारतीय कराटे टीम मे हुआ चयन इसी बात को साबित करता है। अल्प सुविधाऔं मे ही यह उपलब्धि हासिल कर रतलाम का नाम रोशन करने वाले इन खिलाड़ीयो को उम्मीद है कि भारतीय टीम मे उनका प्रदर्शन देश के साथ रतलाम का नाम भी रोशन करेगा। लगातार पसीना बहाकर प्रेक्टिस कराने मे लगे ट्रेनर भी चक दे इंडीया के मुड़ मे है।

REPORTER--- NARENDRA JOSHI 9425927366
CAMERAMAN-- ARVIND GOSWAMI 9406686588
RATLAM MP

Read more...

रतलाम वीओई न्यूज़ नगर निगम का अनूठा प्रस्ताव २२.०२.०९


रतलाम मे महापौर परिषद ने एक अनुठा प्रस्ताव पारित किया है। प्रदेश मे यह पहला मामला है जबकि महापौर परिषद ने पार्षदो से वसूली करने का निर्णय लिया है। न्यायालय के निर्णय के बाद महापौर परिषद के इस प्रस्ताव ने उन पार्षदो की नींद उड़ा दी है जिन्होने भ्रष्टाचार के विरुद्ध आपत्ती दर्ज कराई थी। नगर निगम ने पार्षद और भाजपा पार्षद दल के सचेतक पवन सोमानी को निगम द्वारा ट्रेक्टर खरीदी भ्रष्टाचार होने की आपत्ती दर्ज कराना अब महंगा पड़ सकता है। तीन साल पुर्व रतलाम नगर निगम ने ट्रेक्टर डीलर से चार ट्रेक्टर खरीदने का निर्णय लिया था और इन ट्रेक्टरो कि डीलेवरी भी मिल चुकी थी। लेकिन पार्षद पवन सोमानी और श्रेणिक जैन की आपत्ती के बाद यह ट्रेक्टर डीलर को वापस लोटा दिये थे। डीलर ने नारज होकर कोर्ट मे मामला दायर किया जहां से न्यायालय ने 1 लाख 14 हजार रुपये का हर्जाना देने का आदेश नगर निगम को दिया।

Read more...

शुक्रवार, 29 मई 2009

रतलाम वीओई न्यूज़ ट्रक हादसा

Read more...

रतलाम वीओई न्यूज़ भूतो का मेला




Ratlam (m.p.) ke jaora main husain taekri per har saal cheluum main hajaro log nange per angro per chlte hain.manyta hain ki is din angaro per chlne se bimariya dur hoti hain vahi bhoot pret(????) bhag jate hain.AASTHA YA ANDHVISVASH............KYOKI AASTHA KO PRAMAN KI JARURAT NAHI HOTI
REPORTER--- NARENDRA JOSHI 9425927366
CAMERAMAN-- ARVIND GOSWAMI 9406686588
RATLAM MP

Read more...

रतलाम वीओई न्यूज़ पारस का पुतला फूंका

Read more...

रतलाम वीओई न्यूज़ डॉक्टर की पिटाई १२.०५.०९


रतलाम के बाल चिकित्सालय मे 3 साल की बच्ची की ईलाज के दोरान हुई मोत के बाद उसके परिजनो ने अस्पताल मे जमकर हंगामा मचाया। गुस्साई भीड़ ने वहा मोजुद पुलिसकर्मी सहीत अस्पताल के प्रभारी डाक्टर की भी जमकर पीटाई कर दी । इनका आरोप था की डाक्टरो ने ईलाज ढंग से नही किया और इसी वजह से बच्ची की मोत हो गई। मामले की सुचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी भी मोके पर पहुंचे। फिलहाल मृत बच्ची हिमांशी के शव का पोस्टमार्टम डाक्टरो की पेनल द्वारा कराये जाने के आदेश दे दिये है वहीं प्रभारी डाक्टर आर. बी.कौशल ने अपने उपर हुए हमले के आरोपियो के विरुद्घ भी शिकायत दर्ज कराई है।
REPORTER--- NARENDRA JOSHI 9425927366
CAMERAMAN-- ARVIND GOSWAMI 9406686588
RATLAM

Read more...

रतलाम वीओई न्यूज़ पानी रे पानी ०३.०५.०९



पुरे मध्यप्रदेश मे जलसंकट से लोग परेशान और रतलाम भी इससे अछुता नही है। यहा लोगो को तीन से चार दिन मे एक बार पानी मिल रहा है। लगातार नलकुप खनन से भूजलस्तर भी खतरनाक स्तर तक गिर गया है। पानी की कमी ने रतलाम के लोगो की दिनचर्या बदल दी है। भीषण गर्मी मे महिलाएं घरेलु काम साथ साथ पानी के लिए भी परेशान होती नजर आती है। रतलाम के कई ईलाको मे टैंकरो द्वारा पानी दिया जा रहा है जो नाकाफी है। आलम यह है कि सुबह से रात तक महिलाऔं को खासतोर पर पानी के लिए जद्दोजहद करना पड़ रही है। रतलाम जिले के लोग पानी की कमी से खासे परेशान है। रतलाम मे दो से तीन तो जावरा मे तीन से चार दिन मे पानी नसीब हो रहा है। जलप्रदाय को लेकर हो रही खींचतान और गुटबाजी ने आग मे घी का काम किया है।
REPORTER--- NARENDRA JOSHI 9425927366
CAMERAMAN-- ARVIND GOSWAMI 9406686588
RATLAM

Read more...

रतलाम वीओई न्यूज़ लूट १९.०५.२००९


रतलाम मे सोना व्यापारी को लूट कर भाग रहे बदमाशो को पकड़ने मे पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से सफलता हासिल करी। नामली क्षेत्र से सैलाना की ओर जा रहे सर्राफा व्यापारी चट्टानसिंह की गाड़ी को पिछे इंडीका मे आए बदमाशो ने टक्कर मारी ओर रिवाल्वर की नोक पर सोने चांदी से भरा बेग लेकर रतलाम की ओर फरार हो गये। मामले की सुचना मिलने के बाद पुलिस भी हरकत मे आई ओर बदमाशो को रतलाम से कुछ दूर ग्रामीणो की मदद से पकड़ लिया है। हालाकि दो बदमाश भागने सफल हो गये। पकड़े गए दोनो आरोपी रतलाम के ग्रामीण ईलाके के रहने वाले है। पिछले एक साल मे रतलाम मे सर्राफा व्यापारियो को लुटने की कई वारदाते हुई है अब पुलिस को भी उम्मीद है कि इन बदमाशो से अनसुलझी वारदातो को भी सुलझाया जा सकेगा।
REORTER :- NARENDRA JOSHI 9425927366
CAMERA MAN :- ARVIND GOSWAMI 9406686588

Read more...

गुरुवार, 28 मई 2009

रतलाम वीओई न्यूज़ कर्ज माफ़ी से झाडा पल्ला २५.०५.२००९

लोकसभा चुनाव मे मिली हार का असर प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी देखने को मिल रहा है। विधानसभा चुनाव मे किसानो ने 50 हजार तक का ऋण माफ करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार के मंत्री इससे कन्नी काटने मे लगे है। रतलाम पहुंचे सहकारिता प्रदेश के सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बीसेन ने साफ कीया कि केंन्द्र मे हमारी सरकार नही बनी इसलिये कर्ज माफी फिलहाल संभव नही है। बीसेन ने तो यह भी कह डाला की भाजपा के घोषणा पत्र मे ऋण माफी का उल्लेख है इसलिये उस पर पांच साल के कार्यकाल मे कभी भी अमल किया जा सकता है लेकिन अभी तो किसानो को कर्ज अदा करना ही चाहिए। गोरतलब है कि कर्ज माफी की घोषणा के बाद किसानो ने बैंको को कर्ज अदा नही किया वहीं पुराना ऋण नही चुकाने पर नया ऋण किसानो को 3प्रतिशत की दर पर नही मिल पायेगा। ऐसे सहकारिता मंत्री के इस बयान ने उन किसानो की उम्मीद तोड़ दी है जो अभी भी ऋण माफी की उम्मीद लगाये बैठे है। बीसेन ने रात एक बजे अधिकारियो की बैठक लेकर विभागीय कार्यो की समीक्षा की ।
REPORTER--- NARENDRA JOSHI 9425927366
CAMERAMAN-- ARVIND GOSWAMI 9406686588
RATLAM

Read more...

About This Blog

About This Blog

Easy Comments

Our Blogger Templates Web Design

  © Free Blogger Templates Spain by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP  

चिट्ठाजगत