रविवार, 16 अगस्त 2009

रतलाम वीओई न्यूज़ ब्रिज हादसा (JAORA) १६.०८.०९

रतलाम जावरा के बीच बन रहे फोरलेन पर एक निर्माणाधिन ओवर ब्रीज के ढहने से चार मजदूरो की मोत हो गई। शनिवार शाम को हुए इस हादसे के समय ब्रीज के आसपास काम कर रहे थे इस दोरान अचानक ब्रीज का एक हिस्सा आ गिरा जिससे वहां मोके पर ही चार मजदुरो की मोत हो गई है। घटना की सुचना मिलने पर कलेक्टर सहित सभी आलाधिकारी मोके पर पहुंचे ओर मशीनो के सहारे मृत मजदुरो के शवो को निकाला गया। 6 अन्य मजदुरो भी घायल हुए है। जावरा विधायक ने घटना के पिछे गहरी तकनिकी खामी को बताया है वहीं ब्रीज बनाने वाली कंपनी ने मृतको को 2-2 लाख ओर घायलो को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। इस घटना के बाद निर्माण कंपनी की लापरवाही साफ दिखाई देती है ओर प्रशासन भी कंपनी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करने तैयारी भी चल रही है।
REPORTER -- NARENDRA JOSHI 9425927366
CAMERAMAN-- ARVIND GOSWAMI 9406686588
RATLAM (MP)

Read more...

रतलाम वीओई न्यूज़_१५.०८.०९स्वतंत्रता दिवस की 62 वी वर्षगांठ


स्वतंत्रता दिवस की 62 वी वर्षगांठ पर रतलाम वासियो मे भी जोश देखने को मिला। यहां के नेहरु स्टडीयम कलेक्टर महेन्द्र ज्ञानी तीरंगा फहराया ओर परेड की सलामी ली। इस मोके पर स्कुली बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत कीये। सुबह हुई तेज बारीश का आजादी का जश्न मना रहे शहर वासियो पर नही पड़ा ओर बड़ी संख्या मे लोगो की भीड़ नेहरु स्टेडीयम पर जुटी। कई सामाजिक संस्थाओ ने रैली निकालकर आजादी के लिये बलीदान देने वाले वीर पुरुषो को श्रद्धांजली दी।
REPORTER -- NARENDRA JOSHI 9405927366
CAMERAMAN-- ARVIND GOSWAMI 940666588
RATLAM (MP)

Read more...

सोमवार, 3 अगस्त 2009

रतलाम वीओई न्यूज़_ भतीजी से शादी करने की कोशिश १.०८.२००९


रतलाम मे सामाजिक रिश्तो को शर्मसार करने वाले एक मामले का खुलासा हुआ है। एक चाचा ने अपने भाई से बदला लेने के लिये अपनी भतीजी को ही बहला फुसलाकर उससे शादी करने की कोशीश की लेकिन शादी के पहले ही दोनो को पुलिस ने गिरफ्त मे ले लिया। पुलिस की गिरफ्त मे मुंह छिपा रहे इस शख्स के कारनामे ने मर्यादा ओर सामाजिक रिश्तो की सीमाएं लांघ दी है। ज्ञानसिंह नाम के इस युवक ने अपनी भतीजी से शादी की तैयारी कर ली थी ओर इसी के लिये वो भतीजी को लेकर पिछले 20 दिनो से फरार था। बाद मे शादी करने के प्रयास मे दोनो को पुलिस ने वकील के घर से गिरफ्तार कर लिया । दरअसल ज्ञानसिंह अपने मोसेरे भाई की सगाई टुटने के लिए अपने चचेरे भाई ओऱ लड़की के पिता किशोरसिंह को जिम्मेदार मानता था ओर दो महीने मे इसका बदला लेने की धमकी ज्ञानसिंह ने दी थी। खास बात यह है कि ज्ञानसिंह पहले से ही शादीशुदा था इसके बावजुद भी उसने अपनी भतीजी को बहला फुसलाया ओर उसे भगा ले गया । पुलिस ने आरोपी ज्ञानसिंह के खिलाफ अपहरण ओर अन्य धाराओ मे मामला दर्ज किया है। गिरफ्त मे आने के बाद आरोपी ज्ञानसिंह इस रिश्ते को लेकर अपनी मान रहा है लेकिन उसके इस कदम ने आधुनिक युग मे सामाजिक रिश्तो कि नींव जरुर हिला दी है।
REPORTER -- NARENDRA JOSHI 9405927366
CAMERAMAN-- ARVIND GOSWAMI 940666588
RATLAM (MP)

Read more...

गुरुवार, 30 जुलाई 2009

रतलाम वीओई न्यूज़_सट्टेबाज गिरफ्तार २९.०७.२००९


रतलाम पुलिस ने सटोरियो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियो को दो लाख की नगद राशि के साथ गिरफ्तार किया है। लंबे समय से रतलाम मे बड़े पैमाने पर सट्टा जुआ संचालित होने की खबरे मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार देर रात राम मोहल्ले ईलाके मे दबीश देकर वहां से सट्टा व्यवसाय संचालित कर रहे अमित जैन ओर उसके दो साथियो को रंगे हाथो पकड़ा। यहा से पुलिस ने दो लाख रुपये की नगद राशि भी बरामद की जो की अब तक की सट्टा कार्रवाईयो मे बरामद की सर्वाधिक रकम है। कार्रवाई के दोरान आरोपियो का एक साथी भागने मे कामयाब हो गया। पुलिस ने इन सटोरियो से 11 मोबाईल भी बरामद कीये। इस घटना से सट्टा जुआ करने वालो मे हड़ंकंप मच गया।
REPORTER -- NARENDRA JOSHI 9425927366
CAMERA MAN -- ARVIND GOSWAMI 9406686588
RATLAM(MP)

Read more...

बुधवार, 15 जुलाई 2009

रतलाम वीओई न्यूज़ एमएमएस_रतलाम १४-०७-२००९


मोबाईल के जरीये अश्लील एमएमएस बनाने की संस्कृति अब महानगरो से होती हुई अब ग्रामीण ईलाको तक पहुंच चुकी है। रतलाम के रियावन ग्राम मे 6 युवको ने एक युवती के साथ बलात्कार किया ओर बाद मे उसका अश्लील एमएमएस बनाकर मोबाईल के जरीये पुरे ईलाके मे फैला दिया। पुलिस अब पीड़ीता की शिकायत पर आरोपी युवको की तलाश कर रही है। रतलाम के रियावन गांव मे रहने वाली एक गरीब युवती अनीता को गांव के ही कुछ युवको ने नशीला पदार्थ खिलाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद आरोपीयो ने सामुहिक बलात्कार के बाद युवती के अश्लिल फोटो भी खिंचे ओर उसका अश्लिल एमएमएस बनाकर पुरे ईलाके के मोबाईल पर भेज दिया। इस घटना से अनीता ओर उसके परिजनो की जमकर बदनामी हुई। पिड़ीत युवती ने मामले की शिकायत पुलिस मे दर्ज कर न्याय की मांग की है। आरोपियो ने सामुहिक बलात्कार के बाद युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। रतलाम ओर आसपास के ईलाको मे युवती के एमएमएस मोबाईल पर आने से युवती के परिजन भी दुखी है ओर दोषियो को सजा दिलाने की बात कह रहे है। पुलिस ने भी पिड़ीता की शिकायत के बाद आरोपियो के खिलाफ बलात्कार ओर आईटी एक्ट मे मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच मे घटना स्थल से कुछ आपत्तीजनक किताबें भी पुलिस को मिली है। पुलिस कार्रवाई शुरु होने बाद से ही ईलाके से सभी 6 आरोपी फरार है ओर उनके घरो पर ताला डला है। इन आरोपियो को तो पुलिस देर सवेर गिरफ्त मे ले ही लेगी लेकिन इस पुरे स्केण्डल ने साफ कर दिया है कि आधुनिक युग मे तकनीक का दुरुपयोग महानगरो ओर ग्रामीण ईलाको मे समान रुप से हो रहा है।
REPORTER-- NARENDRA JOSHI 9425927366
CAMERAMAN-- ARVIND GOSWAMI 9406686588
RATLAM (MP)

Read more...

रतलाम वीओई न्यूज़_स्कुल पर ताला_१४.०७.२००९


स्कुली छात्राओं के साथ अश्लिल हरकत होने से नाराज परिजनो ने रतलाम के शिवपुर मे स्कुल सहित पंचायत भवन पर ताला जड़ दिया ओर जमकर हंगामा मचाया। परिजनो ने आरोपियो कि गिरफ्तारी नही होने पर तालाबंदी जारी रखी जिसे बाद मे मोके पर पहुंचे प्रशासन के अधिकारियो ने खुलवाये। लाम के शिवपुर मे मिडील स्कुल मे पढ़ने आने वाली छात्राओं के साथ ईलाके के ही कुछ युवको ने अश्लिल हरकते कि थी जिसकी सुचना मिलने पर छात्राओं के परिजन स्कुल पहुंचे ओर मेन गेट पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शित किया। उनकी मांग यह थी कि आरोपियो को तत्काल कार्रवाई कर गिरफ्तार किया जाये। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी सहित तेहसीलदार ओर पुलिस भी मोके पर पहुंची ओर ग्रामीणो को समझाईश दी लेकिन उसका कोई असर नही हुआ। पुलिस ने इसके बाद आरोपी युवको को तत्काल हिरासत मे लिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि आरोपी युवक इसे साजीश बताते हुए अपने आप को निर्दोष बता रहे है। आरोपीयो की तत्काल गिरफ्तारी के बाद फिलहाल मामला शांत हो गया है लेकिन इस ईलाके मे कई बार ऐसे ही मामलो मे बड़ी वारदाते हो चुकी है। ऐसे मे छात्राओ के परिजन भी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतीत है।
REPORTER -- NARENDRA JOSHI 9425927366
CAMERA MAN -- ARVIND GOSWAMI 9406686588
RATLAM (MP)

Read more...

रविवार, 28 जून 2009

रतलाम वीओई न्यूज़_ चौकी पर हमला २८.०६.०९


रतलाम के केलकच्छ मे आदिवासियों ने पुलिस चोकी पर हमला बोलकर जमकर तोड़फोड़ की ओर पुलिसकर्मीयो को पीट पीटकर घायल कर दिया। केलकच्छ मे 10 जुन को ट्रेक्टर से हुई दुर्घटना मे दो लोगो की मोत हो गई थी ओर मृतक आदिवासी के परिजनो ने ट्रेक्टर चालक से मुआवजे के रुप मे दस लाख रुपयो की मांग कर रहे थे। इस बात को लेकर केलकच्छ के भोई समाज ओर आदिवासीयो मे झड़प हूई जिसने बाद मे बड़ा रुप ले लिया। आसपास के गांव से आए हथियारों से लेस लगभग 250-300 आदिवासियो ने गांव मे जमकर तोड़फोड़ की जिसमे पुलिस चोकी को भी नही छोड़ा। ड्युटी पर तैनात पुलिसकर्मीयो की जमकर पिटाई की गई जिसमे एक हेड कांस्टेबल सहित तीन जवान घायल हो गये। मामले की सुचना मिलने पर रतलाम से भारी पुलिस बल मोके पर भेजा गया ओर कलेक्टर एसपी भी केलकच्छ पहुंचे। रात आठ बजे के करीब आरोपियो को पकड़ने के लिये दी गई दबीश मे दोबारा पुलिस पर पथराव हुआ जिससे कई पुलिस वाहनो के शीशे फुट गये। इस घटना के बाद पुरे केलकच्छ मे दहशत का माहोल है।
REPORTER -- NARENDRA JOSHI-9425927366
CAMERAMAN -- ARVIND GOSWAMI - 9406686588
RATLAM (MP)

Read more...

About This Blog

About This Blog

Easy Comments

Our Blogger Templates Web Design

  © Free Blogger Templates Spain by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP  

चिट्ठाजगत